मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

      Date:

      फोटो प्रदर्शनी

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा कोरबा के घंटाघर स्थित स्मृति उद्यान के समीप 17 से 19 जून तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और देश में हुए परिवर्तनकारी बदलावों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

          फोटो प्रदर्शनी

          प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित लखनी साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनकारी कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसमें गरीब कल्याण, किसान हितैषी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को विशेष स्थान दिया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

          जनप्रतिनिधियों ने बताई सरकार की उपलब्धियां

          मुख्य अतिथि लखनी साहू ने कहा कि बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत ने आमजनों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की।

          प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की झलक

          प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया अभियान और लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

          आधुनिक भारत की उपलब्धियों को भी मिला स्थान

          देश की आधारभूत संरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, वंदे भारत ट्रेन, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हुए नवाचारों को भी प्रदर्शित किया गया है।

          आमजन में दिखा उत्साह

          प्रदर्शनी स्थल पर युवा, विद्यार्थी, महिलाएं, किसान, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर देश की विकास यात्रा को करीब से देख रहे हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर ‘जनमन’ पत्रिका और ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लेने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...