राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

      Date:

      अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंचकर मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाने में लगी रही।

          पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जब टिन्नू यादव के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए थे। जांच में सामने आया है कि टिन्नू यादव मंदिर की व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख करता था। दान पात्र और गणना कक्ष की चाबियां उसके पास रहती थीं। उस पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग कर चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी की। वहीं आरोपी अनुकल्प मिश्रा पर काउंटिंग रूम से नकदी निकालकर बाथरूम में छिपाने का आरोप है।

          पुलिस का दावा है कि चोरी की रकम से उसने लाखों रुपये की संपत्ति बनाई। आरोपी लवकुश मिश्रा पर भी चढ़ावे की नकदी और आभूषणों की चोरी का आरोप है। उसके घर से पहले ही 12 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा सुभाष श्रीवास्तव, जो कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी था, उस पर भी चोरी में संलिप्तता और निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ में 30 जून से शुरू होगी इंजीनियरिंग कॉलेजों की काउंसिलिंग, 11,514 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रम में...