खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर, 3 टीपर, जेसीबी और हाइवा जब्त

      Date:

      • खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप, अवैध खनन व परिवहन पर शिकंजा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त नौ वाहनों को जब्त किया है।

          खनिज विभाग की टीम ने भैसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर, दो टीपर और एक जेसीबी को जब्त किया गया। इसके अलावा लाल ईंट का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर तथा निम्न श्रेणी के चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे एक हाइवा को भी जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना पाली, सिविल लाइन रामपुर, हरदीबाजार थाना, खनिज जांच नाका उरगा तथा खनिज जांच नाका कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है।

          अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाना उद्देश्य 

          खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

          खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप, एक डंपर, दो ट्रैक्टर जब्त

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related