बारिश में एक गलती पड़ सकती है भारी, झरनों और पिकनिक स्थलों पर रहें सतर्क

      Date:

          पर्यटन स्थल

          • देवपहरी, केंदई, सतरेंगा समेत सभी पिकनिक स्थलों पर प्रशासन की अपील—सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मानसून के दौरान जिले के जलप्रपात और पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को आकर्षित करते हैं, लेकिन यही खूबसूरती बरसात के मौसम में जानलेवा भी साबित हो सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से देवपहरी, परसखोला, केंदई, फुटहामुड़ा, सतरेंगा, नकिया सहित जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

          पर्यटन स्थल

          प्रशासन के अनुसार तेज बारिश के दौरान झरनों और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। पानी के भीतर छिपे गहरे गड्ढे, तेज बहाव, फिसलन भरी चट्टानें और धारदार पत्थर किसी भी छोटी-सी लापरवाही को बड़े हादसे में बदल सकते हैं। ऐसे में सेल्फी लेने, वीडियो बनाने या झरनों के बिल्कुल करीब जाने से बचना चाहिए। जिले में पूर्व वर्षों में कई लोग बरसात के दौरान जलप्रपातों में हादसों का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन ने कहा कि पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ लगातार लोगों को सतर्क कर रहे हैं, लेकिन चेतावनी के बावजूद कई लोग जोखिम उठाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पिकनिक का कार्यक्रम टाल दें, चेतावनी बोर्डों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें तथा नशे की हालत में पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस, डायल-112 या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन का कहना है कि प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से लें, ताकि बरसात की यह खूबसूरत सौगात किसी परिवार के लिए दुखद हादसे में न बदल जाए।

          पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related