नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
स्नातक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं ओबीसी (पुरुष) – ₹500
- महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग – ₹250
- आवेदन शुल्क का भुगतन 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ – 15 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि – 14 अगस्त 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 16 अगस्त 2026
- आवेदन संशोधन अवधि – 17 से 26 अगस्त 2026
- सुधार शुल्क भुगतान – 27 से 31 अगस्त 2026
ऐसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी—
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
- लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक-तिहाई (1/3) नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
मिलेगा आकर्षक वेतन
- चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत ₹35,400 प्रतिमाह प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा रेलवे के अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर नया अकाउंट बनाएं, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

