री-NEET UG 2026 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन : शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल बने प्रदेश के संयुक्त टॉपर

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित री-NEET UG 2026 के परिणाम में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदेश के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

          शिपराक गोयल ने देशभर में 117वीं रैंक (AIR 117) हासिल की, जबकि चार्वी अग्रवाल को ऑल इंडिया रैंक 136 मिली। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (UR) वर्ग से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद NTA की टाई-ब्रेकिंग नीति के चलते दोनों की राष्ट्रीय रैंक अलग-अलग रही।

          टॉपर्स की उपलब्धि

          शिपराक गोयल

          • परसेंटाइल : 99.9930996
          • ऑल इंडिया रैंक : 117
          • श्रेणी : UR

          चार्वी अग्रवाल

          • परसेंटाइल : 99.9930996
          • ऑल इंडिया रैंक : 136
          • श्रेणी : UR

          ऑनलाइन डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

          री-NEET UG 2026 में शामिल अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

          31 जुलाई तक मिलेगा फीस रिफंड का मौका

          राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने NEET UG 2026 के परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। NTA के अनुसार, अब तक 11.46 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी : 11.21 लाख अभ्यर्थी पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बालकोनगर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

              बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर...