दादरखुर्द में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को ग्राम दादरखुर्द में 126 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

          रथयात्रा पूरे गांव में “जय जगन्नाथ” के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच निकाली गई। भगवान के दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। दादरखुर्द में यह उत्सव ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की परंपरा के अनुरूप मनाया जाता है। रथयात्रा शुरू होने से पहले भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक विधिवत लाया गया। इस दौरान परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं के मार्ग पर झाड़ू लगाने की रस्म भी निभाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ संपन्न किया। रथयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

          बालकोनगर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related