22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें रद्द

      Date:

      • भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कार्य, यात्रियों को होगी परेशानी

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। वहीं एक मेमू ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

          रेलवे प्रशासन के अनुसार तीसरी लाइन परियोजना के तहत आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, फिलहाल दो दिनों तक कई ट्रेनों के रद्द रहने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

          रद्द रहने वाली ट्रेनें

          • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (22 जुलाई)
          • 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर (23 जुलाई)

          यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द

          22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। इस दिन बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

          बाबा बैद्यनाथ धाम के श्रद्धालुओं को सौगात, श्रावणी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 1 से 30 अगस्त तक इतवारी–मधुपुर के बीच होगा संचालन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मानद ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ उपाधि से सम्मानित

              नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026...