बाबा बैद्यनाथ धाम के श्रद्धालुओं को सौगात, श्रावणी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 1 से 30 अगस्त तक इतवारी–मधुपुर के बीच होगा संचालन

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी।

          रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार 1 से 29 अगस्त तक सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल प्रत्येक रविवार 2 से 30 अगस्त तक सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होगी। वापसी यात्रा में भी यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए इतवारी पहुंचेगी। रेलवे का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही श्रावणी मेले के दौरान नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

          रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related