बलौदाबाजार में कारोबारी भाइयों के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दूसरे दिन भी जारी रही जांच

      Date:

      बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने शराब, रियल एस्टेट और अन्य कारोबार से जुड़े राघवेंद्र सराफ एवं रूपेश सराफ के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। लगातार दूसरे दिन भी जांच एजेंसियों की टीम दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ में जुटी रही।

          सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों की टीम 24 जुलाई की रात ही बलौदाबाजार पहुंच गई थी। पूरी रात गतिविधियों पर नजर रखने के बाद रविवार सुबह अधिकारियों ने सराफ परिवार के ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया और पुलिस बल की तैनाती की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बैंक खातों, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, डायरी और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की। साथ ही कारोबार से जुड़े लेन-देन और निवेश से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

          कई कारोबार से जुड़ा है सराफ परिवार

          शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी रहे स्वर्गीय राजकुमार सराफ के निधन के बाद उनके बेटे राघवेंद्र और रूपेश सराफ विभिन्न व्यवसायों का संचालन कर रहे हैं। दोनों शराब कारोबार के अलावा जमीन और पीतल उद्योग से भी जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे दस्तावेज और जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। इन्हीं इनपुट के आधार पर आयकर विभाग ने भी जांच में सक्रिय भूमिका निभाई है। हालांकि, ईडी और आयकर विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related