कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पं. रविशंकर शुक्ल और शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती

      Date:

      • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- दोनों नेताओं का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे और उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षक एवं नायब तहसीलदार के रूप में की थी। उन्होंने प्रदेश के विकास और समाज सुधार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित है तथा रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय उनके नाम पर है, जो उनके योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। वर्ष 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने कहा कि विद्याचरण शुक्ल का राजनीतिक जीवन जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

          उनके निधन से एक युग का अंत हुआ

          पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और उत्कृष्ट राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, इंटक नेता मनहरण राठौर, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों तथा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर...

              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य...