रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों, नीतिगत निर्णयों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे और विभिन्न विभागों के एजेंडे पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
साय कैबिनेट का फैसला : तृतीय श्रेणी की भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण

