दर्री हसदेव बराज के मरम्मत कार्यों के लिए 3.83 करोड़ की मंजूरी

      Date:

      • गेटों की मरम्मत, स्टॉप लॉग और होइस्टिंग सिस्टम का होगा उन्नयन

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोरबा जिले की हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बराज (दर्री) के मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के लिए 3 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

          स्वीकृत राशि से हसदेव बराज के सभी गेट स्टॉप लॉग, संबंधित रेगुलेटर गेटों तथा उनके होइस्टिंग एरेंजमेंट की मरम्मत और पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से बराज की संरचनात्मक मजबूती बढ़ेगी और जल प्रबंधन व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी होगी। जल संसाधन विभाग ने योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को सौंपी है। विभाग को इन कार्यों के लिए विधिवत प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। बराज के गेटों की समयबद्ध मरम्मत और रखरखाव से सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ परियोजना के सुरक्षित संचालन में भी मदद मिलेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related