ऋषभ पंत का धमाका : टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

      Date:

      गॉल (एजेंसी)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लाहिरु कुमारा की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी करने के साथ यह खास उपलब्धि हासिल की।

          पंत ने 69 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, इसके बाद लाहिरु कुमारा ने उन्हें आउट कर भारत को छठा झटका दिया। ऋषभ पंत सिर्फ 100 टेस्ट छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय ही नहीं, बल्कि इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में हर 49.2 गेंद पर एक छक्का लगाया है। इस मामले में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स उनसे काफी पीछे हैं।

          टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने ऋषभ पंत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related