24 अगस्त से नगर निगम चलाएगा राजस्व वसूली का विशेष अभियान

      Date:

      • 22 सितंबर तक वार्डों में लगेंगे शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जमा कर सकेंगे बकाया कर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा ने बकाया राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 24 अगस्त से 22 सितंबर तक शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष वसूली शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में करदाता और बकायादार अपने लंबित कर एवं शुल्क की राशि जमा कर सकेंगे। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अभियान को लेकर आदेश जारी करते हुए जोन कमिश्नरों, उपजोन प्रभारियों, राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित स्थानों पर आयोजित होंगे।

      बकाया कर के साथ नए निर्माण का भी होगा सर्वे

          अभियान के दौरान केवल बकाया कर की वसूली ही नहीं की जाएगी, बल्कि निगम क्षेत्र में नवनिर्मित या अब तक करारोपण से छूटे भवनों का भी सर्वे किया जाएगा। अतिरिक्त निर्माण, भवनों की उपयोगिता में बदलाव और अन्य ऐसे मामलों का स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार करारोपण की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का व्यवस्थित संचालन करते हुए अधिक से अधिक बकाया कर एवं शुल्क की वसूली सुनिश्चित की जाए।

          वार्डवार लगाए जाएंगे शिविर

          निगम ने 24 अगस्त से 22 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में वार्डवार शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है। शुरुआती चरण में 24 अगस्त को वार्ड क्रमांक 1, 3, 19, 26, 38, 48 और 61 में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 25 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त और 31 अगस्त को भी अलग-अलग वार्डों में शिविर आयोजित होंगे। सितंबर में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 से लेकर 67 तक अलग-अलग तिथियों में राजस्व वसूली शिविर लगाए जाएंगे। निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने बकाया कर एवं शुल्क का भुगतान करें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related