मंत्री गुरू खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के निवास पर हुआ कांग्रेस प्रवेश

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे और भाजपा सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

          राजनीति

          ढाल दास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। ढाल दास का कांग्रेस में शामिल होना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उनके छोटे भाई गुरु खुशवंत साहब भाजपा सरकार में मंत्री हैं। वहीं गुरु बालदास का सतनामी समाज में प्रभाव माना जाता है। ऐसे में ढाल दास के कांग्रेस में जाने को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस उनके प्रवेश को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मान रही है। आने वाले समय में इस घटनाक्रम का प्रदेश की राजनीति और सतनामी समाज के बीच कितना असर पड़ता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों...