राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

      Date:

      • सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से बोले राज्यपाल-अनुशासन, आत्मनियंत्रण और मेहनत को बनाएं सफलता का आधार

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने लोक भवन में मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और कठोर परिश्रम को अपनाने की सलाह दी।

          राज्यपाल रमेन डेका

          राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समय की पाबंदी, अनुशासन और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का महत्व सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर ऊर्जा और योग्यता का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। राज्यपाल डेका ने कहा कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने गुरुजनों और माता-पिता की सलाह को गंभीरता से लेने के साथ निर्णय लेते समय अपनी बुद्धि और तर्क का इस्तेमाल करने की बात कही।

          https://dprcg.gov.in/post/1789116451/Raipur-Governor-Deka-interacted-with-students-and-shared-mantras-for-success

          राज्यपाल रमेन डेका

          संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से जुड़े सवाल पूछे। राज्यपाल ने सहजता से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को लोक भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

          राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल

              दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास इंजन पर फेंके...