वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद

      Date:

      • ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम व शेड, स्कूलों में शौचालय और अन्य सुविधाएं विकसित करने के निर्देश’

      • मोबाइल मेडिकल यूनिट से गांवों में बीपी, शुगर और टीबी स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने किया निर्देशित

      • दिशा की बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत ने शिक्षा, स्वास्थ्य व जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने दिए निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, ग्रामीण विकास सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

          सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत

          सांसद महंत ने अधिकारियों को वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार मुक्तिधाम और शेड निर्माण, स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, किचन शेड और स्टोर रूम के साथ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से दिलाने तथा पंचायत स्तर पर सर्वे कर पात्र बुजुर्गों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। बिहान योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। सांसद ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण परिवारों को घर तक पेयजल उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, स्टाफ, दवाइयां और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के साथ दूरस्थ क्षेत्रों में पोस्टमार्टम केंद्र, शवगृह और एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाने को कहा। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांवों में बीपी, शुगर और टीबी की जांच प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को टीबी जांच के लिए जागरूक करने की अपील की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, सिंचाई, कौशल विकास, स्वास्थ्य, ग्राम सड़क, विद्युतीकरण, ई-श्रम, डीएमएफ, मत्स्य संपदा सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

          स्कूलों की सुविधाओं का होगा विस्तार

          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्कूलों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बालिका शौचालय और पेयजल के लिए पानी की टंकी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में टीबी, बीपी और शुगर की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं जिले की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आवासीय खेल अकादमी विकसित की जा रही है और आगामी दिनों में विकासखंड स्तर पर स्टेडियम निर्माण की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।

          सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश, दुर्घटना वाले क्षेत्रों में होंगे जरूरी सुधार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सीजीपीएससी परीक्षा-2025 : 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू टला, नई तारीख का इंतजार

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025...