मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़कर DJ बजाने पर साउंड सिस्टम जब्त

      Date:

      • CMPDI कॉलोनी में कार्रवाई, पूर्व चेतावनी के बावजूद तेज आवाज में बजाया जा रहा था DJ

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए कोरबा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरणों के साथ उसे ले जाने वाले पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।

          पुलिस के अनुसार, कोरबा पुलिस ने पहले ही डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन से जुड़े नियमों, निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के सीएमपीडीआई कॉलोनी में नियमों के विपरीत डीजे बजाया जा रहा था। मामले में बाकीमोंगरा निवासी नेम प्रकाश साहू के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीजे संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे बड़ी संख्या में उपकरण जब्त किए। इनमें 4 डीजे बॉक्स, 4 बेस बॉक्स, 3 एम्प्लीफायर, 2 स्टेबलाइजर, 1 डीजे मिक्सर, 4 लाइट और 4 एमआई बार सहित अन्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा डीजे उपकरणों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त डीजे उपकरण और वाहन को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

          समझाइश के बाद भी नहीं माना नियम

          पुलिस का कहना है कि डीजे संचालकों को पहले ही स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई थी कि बिना अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि और समय सीमा का उल्लंघन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल न करें। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कोरबा पुलिस ने सभी डीजे संचालकों, वाहन मालिकों और आयोजन समितियों से निर्धारित अनुमति, ध्वनि सीमा और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related