एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 20वां स्वर्ण पदक, अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता गोल्ड

      Date:

      • उत्तर कोरिया के हान चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत के पदकों की संख्या 82

      आइची-नागोया (एजेंसी)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में अमन ने उत्तर कोरिया के विश्व चैंपियन हान चोंग सोंग को 11-7 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत के खाते में 20वां स्वर्ण और कुल 82वां पदक जुड़ गया।

          फाइनल मुकाबले में अमन ने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन मुकाबले के अंतिम चरण में हान चोंग सोंग ने वापसी करते हुए 7-6 की बढ़त बना ली थी। अमन ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और अंतिम क्षणों में लगातार अंक हासिल करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। आखिरकार उन्होंने 11-7 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में जापान के यामातो ओगावा को 20-0 से हराया। इसके बाद कजाखस्तान के नूरदानत ऐतानोव को 12-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में अमन ने ताजिकिस्तान के ऐआल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

          57 किलो वर्ग में भारत का पहला एशियाई स्वर्ण

          अमन की इस जीत को भारतीय कुश्ती के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। वह एशियन गेम्स के पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले पहले पहलवान बने हैं। इससे पहले अमन ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। वह पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अमन का स्वर्ण एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। अमन की जीत के साथ भारतीय कुश्ती दल के पदकों में भी इजाफा हुआ है।

          एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता स्वर्ण पदक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, ओपनर के तौर पर 10 हजार रन पूरे

              न्यू चंडीगढ़ (एजेंसी)। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के...