शिक्षा में आगे बढ़ेंगे विद्यार्थी, तभी पूरा होगा विकसित भारत का सपना : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      • रामपुर स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेवा संकल्प अभियान के तहत रामपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता, रक्तदान और ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश सेवा को प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, नरेंद्र पाटनवार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

          डीएमएफ से हो रहे विकास कार्य

          मंत्री ने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास सहित विभिन्न मदों से सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य भवन और छात्रावासों के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। रामपुर विद्यालय में भवन निर्माण के साथ ही एक अन्य भव्य भवन का निर्माण भी डीएमएफ से प्रस्तावित है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

          महापौर ने मोबाइल का सीमित उपयोग करने की दी सलाह

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने बच्चों से मोबाइल का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की अपील की। एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियां विद्यार्थियों के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। पार्षद ममता यादव ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

          विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा यात्रा

          जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और देश के प्रति उनके योगदान को प्रस्तुत किया।

          कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related