राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे INDIA गठबंधन के नेता, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की रखेंगे मांग

      Date:

      • एसआईआर में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

      नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। गठबंधन के सांसद शुक्रवार को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री आवास, गृह मंत्री के आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं।

      रात 8 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात

          विपक्षी गठबंधन के नेता शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखेंगे। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अनियमितताएं हो रही हैं। लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और निर्वाचन आयोग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

          दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन कल, पुलिस ने नहीं दी अनुमति, 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की तैयारी, कई ट्रेनें रद्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महासमुंद में 2.95 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

              महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के...