मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर, मुंगेली जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मुंगेली (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी मुंगेली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। दुर्घटना में अधीन मोहले, बल्लू बघेल और गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरहागांव थाना प्रभारी ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिलासपुर से तखतपुर होते हुए मुंगेली तक सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत

