जर्जर सड़क और धूल से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सुतर्रा-कटघोरा बाईपास पर चक्काजाम

      Date:

      • लखनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसईसीएल और लोक निर्माण विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप; लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में जर्जर सड़कों और उनसे उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। लखनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण सुबह 9 बजे से सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

          चक्काजाम

          ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के कारण धूल के गुबार उठते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। धूल के कारण लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद सड़क की मरम्मत के लिए ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली के लिए एसईसीएल और लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी अनदेखी पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की मरम्मत के लिए जल्द कार्रवाई की जाए और उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाए। उनका कहना है कि केवल मौखिक भरोसे से समस्या का समाधान नहीं होगा।

          मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

          चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण सड़क मरम्मत को लेकर ठोस कार्रवाई और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। चक्काजाम के चलते सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास पर यातायात प्रभावित है। अब ग्रामीणों की मांगों पर प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

          तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related