तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

      Date:

      • बांकीमोंगरा के चांदनी चौक की घटना, रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों थमी आवाजाही, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बांकीमोंगरा के चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

          घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

          स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार पर रोक की मांग

          ग्रामीणों ने चांदनी चौक पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।

          कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत; मां की हालत गंभीर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related