कोरबा के जंगल में 9 हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी

      Date:

      • गांव-गांव मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की सलाह

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला वन मंडल के जंगलों में नौ हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है। चचिया और चिकनीपाली के बाद हाथियों के झुंड को लबेद के आसपास देखा गया है। वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों और उनकी लोकेशन पर लगातार नजर रख रही है।

          हाथियों का दल

          हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग गांव-गांव पहुंचकर मुनादी करा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक जाने या उन्हें परेशान करने से बचने की अपील की है। वन विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे शाम के बाद जंगल की ओर न जाएं और खेतों में अकेले जाने से बचें। बच्चों को भी जंगल के आसपास जाने न दें। हाथियों का दल दिखाई देने पर उनके पास जाने, उन्हें भगाने या किसी तरह परेशान करने की कोशिश न करें। यदि किसी क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

          ड्रोन से हाथियों की गतिविधियों पर नजर

          वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे की सहायता से हाथियों के झुंड की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसका उद्देश्य हाथियों की आवाजाही का पता लगाकर ग्रामीणों को सतर्क करना और संभावित घटनाओं को रोकना है। फिलहाल विभाग की टीम स्थिति पर निगरानी रख रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे वन विभाग की चेतावनियों का पालन करें और हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

          कोरबा में हाथियों का बढ़ा आतंक, झुंड ने रौंदी फसल, दंतैल ने तोड़ा मकान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related