कोरबा में हाथियों का बढ़ा आतंक, झुंड ने रौंदी फसल, दंतैल ने तोड़ा मकान

      Date:

      • केंदई-एतमानगर-जटगा से पसान पहुंचे 30 हाथी, अलग-अलग झुंडों में गांवों के आसपास घूम रहे

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। केंदई, एतमानगर और जटगा रेंज से करीब 30 हाथी पसान के लैंगी, मोहनपुर और बनिया क्षेत्र में पहुंच गए हैं। अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हाथियों ने बीती रात कई जगह धान की फसल रौंद दी, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।

          कटघोरा वनमंडल

          झुंड से अलग घूम रहे एक दंतैल हाथी ने मोहनपुर और पोड़ीकला के बीच थुहानाला के पास एक ग्रामीण के कच्चे मकान को तोड़ दिया। घटना के समय मकान मालिक परदेशी अपने परिवार के साथ कमरे में छिपकर बैठे रहे। मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार झुंड की तुलना में अकेले घूम रहे दंतैल हाथियों से ज्यादा खतरा बना हुआ है। हाथियों की मौजूदगी वाले गांवों में वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रहा है। ग्रामीणों को रात में अकेले जंगल या खेत की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

          करतला में भी 9 हाथियों की मौजूदगी

          कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में भी 9 हाथी बेहरसुआं क्षेत्र में पहुंचे हैं। वहीं चिकनीपाली के पहाड़ पर भी 9 हाथियों का दल मौजूद है। वन विभाग सभी क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।

          कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी, फसलें रौंदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related