पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादें होंगी जीवंत

      Date:

      • 56 वर्षों से आस्था और संस्कृति का प्रतीक है उत्सव, 280 से अधिक छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। नवरात्रि के अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने किया। उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

          बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित यह चार दिवसीय उत्सव पिछले 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना हुआ है। इस वर्ष पंडाल को पारंपरिक वस्तुओं से सजाकर देश के पुराने समय की जीवनशैली और संघर्षों को दर्शाया गया है। सजावट में सूप, टोकरी, हाथ के पंखे, गमछे और बोरों सहित दैनिक उपयोग की पारंपरिक वस्तुओं को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अतीत की सादगी और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। उत्सव के दौरान पंडाल के समीप चार दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें बालको परिवार के सदस्यों द्वारा खींचे गए 280 से अधिक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। तस्वीरों में बालकोनगर की प्राकृतिक सुंदरता, बादलों, बारिश और प्रकृति के विविध रंगों को दर्शाया गया है। दुर्गा पूजा और छायाचित्र प्रदर्शनी का यह आयोजन आस्था, कला और सामुदायिक सहभागिता का संगम बनकर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। साथ ही, यह क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

          बालकोनगर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related