तिवरता का पंचायत भवन बना ग्रामीण विकास की मिसाल, डॉ. चरणदास महंत ने की सराहना

      Date:

      • प्रदेश की अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भवन का भ्रमण कराने का दिया सुझाव, सभी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवरता में नवनिर्मित पंचायत भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन का अवलोकन कर वहां की संरचना, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल है। प्रदेश की अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी यहां का भ्रमण कराना चाहिए, ताकि वे इन व्यवस्थाओं से प्रेरणा लेकर अपनी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित कर सकें।

          नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

          लोकार्पण समारोह में डॉ. महंत ने पंचायत भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों के संचालन का प्रमुख केंद्र होता है। तिवरता में इसे सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनाने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे प्रयास ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रशासनिक कामकाज को भी सुगम बनाते हैं। समारोह में विधायक तुलेश्वर मरकाम, प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रशांत मिश्रा, मनोज चौहान सहित तिवरता के युवा सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

          अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भ्रमण कराने का सुझाव

          डॉ. महंत ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और जनप्रतिनिधियों को तिवरता पंचायत भवन का भ्रमण कराया जाए। इससे वे यहां की व्यवस्थाओं को देखकर अपनी पंचायतों में भी इसी तरह सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि एक पंचायत में किए गए अच्छे कार्यों को दूसरी पंचायतों में अपनाने से ग्रामीण विकास को गति मिल सकती है।

          सभी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर

          डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए ग्राम पंचायतों को मजबूत और सुविधायुक्त बनाना जरूरी है। प्रत्येक पंचायत में ऐसा आधारभूत ढांचा होना चाहिए, जहां प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। तिवरता जैसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर प्रदेश की सभी पंचायतों में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।

          शारदीय नवरात्रि पर पूर्व मंत्री जयसिंह ने देवी मंदिरों में की पूजा-अर्चना, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी रहे मौजूद

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related