गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

          राज्यपाल रमेन डेका

          पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बांके बिहारी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

          राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related