चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

      Date:

      • प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, बलरामपुर में 8.9 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलग-अलग दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

          मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच पहुंचने की संभावना है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

          बलरामपुर में सबसे ज्यादा ठंड, 8.9 डिग्री पहुंचा पारा

          एक ओर प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है, वहीं दूसरी ओर ठंड का असर भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 9.2 डिग्री रहा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाने लगी है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

          रायपुर में छाए रह सकते हैं बादल

          राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आने वाले दो दिनों में प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

          चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश के तट पर दी दस्तक, 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related