रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

