प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देख कर दी हत्या, झाड़ियों में छिपाया शव, बेटे से बोला- मुझसे गलती हो गई

      Date:

      • दो दिन तक लापता रही महिला, गांव में पूछताछ के बाद आरोपी ने बेटे के सामने कबूला जुर्म, जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था। इसी बात पर तीनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने 45 वर्षीय धनेश्वरी बाई की हत्या कर दी और शव को गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह घर लौट गया।

          दो दिनों तक महिला का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच आरोपी शिवचरण यादव (51) ने अपने बेटे को बताया कि उससे गलती हो गई है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को महिला का शव बरामद कर लिया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, अंगारखार गांव की रहने वाली धनेश्वरी बाई (45) के पति की शादी के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी। वहीं, इसी गांव का रहने वाला शिवचरण यादव (51) शादीशुदा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बताया गया कि रविवार को शिवचरण ने धनेश्वरी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान दूसरा युवक वहां से चला गया। इसके बाद शिवचरण ने धनेश्वरी की हत्या कर दी और शव को गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपाकर घर लौट गया।

          दो दिन तक नहीं मिली महिला, गांव में बुलाई गई बैठक

          घटना के बाद धनेश्वरी दो दिनों तक घर और गांव में दिखाई नहीं दी। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान शिवचरण पर संदेह जताया गया। ग्रामीणों ने उसे बुलाकर धनेश्वरी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया और घर लौट गया। पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को बताया कि उससे गलत काम हो गया है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला। उसने जहर खा लिया था। परिजन उसे तत्काल कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

          आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से मिला शव

          जहर खाने की सूचना जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से पंतोरा चौकी पुलिस को दी गई। अस्पताल में शिवचरण से पूछताछ के दौरान उसने धनेश्वरी की हत्या करने और शव को नल के पास झाड़ियों में छिपाने की बात बताई। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों से महिला का शव बरामद कर लिया।

          प्रेमिका को करता था परेशान तो बॉयफ्रेंड ने युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related