उप मुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा को देंगे 73 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

      Date:

      • 23 जुलाई को 36 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 37 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, पुल, गौरव पथ, मल्टीलेवल पार्किंग और जलजीवन मिशन परियोजनाएं होंगी शामिल

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव 23 जुलाई को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत 36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 37 करोड़ रुपये के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

          उप मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। भूमिपूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में दर्री बैराज-कोहड़िया मार्ग पर बेलगरी नाला, कुदमुरा-श्यांग मार्ग के गुरमा नाला तथा लेमरू-श्यांग मार्ग के लमटी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में गौरव पथ निर्माण, आजीविका संवर्धन के लिए दुकान निर्माण, विभिन्न वार्डों में नाली और कलवर्ट निर्माण तथा तीन स्थानों पर 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड वाटर टैंक, पाइपलाइन और संबंधित अधोसंरचना निर्माण का भी भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं लोकार्पण होने वाले प्रमुख कार्यों में पोड़ी उपरोड़ा के करहिया नाला पर स्लैब कलवर्ट, रामपुर एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की एकल ग्राम योजनाएं, तुमान-पुटूवा मार्ग के अहिरन नदी तथा सिरली-झांझ गाड़ाघाट मार्गों पर उच्चस्तरीय पुल शामिल हैं। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण कोरबा शहर के नहर रोड स्थित 17.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण होगा।

          उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...