सांसद चिंतामणि महाराज ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

      Date:

      • अब सप्ताह में दो दिन अम्बिकापुर से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन के लिए मिलेगी ट्रेन

      अम्बिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। मंगलवार को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे रवाना किया। इस दौरान सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात की, उन्हें पुष्प भेंट किए और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

          सरगुजा संभाग

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनुसार गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से रवाना होगी। ट्रेन अम्बिकापुर से सुबह 7:30 बजे चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार और मंगलवार को रात 11 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। ट्रेन की सेवा आवृत्ति बढ़ने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा मिल गई है।

          सरगुजा संभाग

          सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की मांग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब रेल सेवा की आवृत्ति बढ़ने से पूरे सरगुजा संभाग के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन चलने के कारण सभी यात्रियों को सुविधानुसार यात्रा का अवसर नहीं मिल पाता था। अतिरिक्त फेरा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन यात्रियों में नई रेल सेवा को लेकर उत्साह देखने को मिला। रायगढ़, जशपुर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से भी यात्री इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए पहुंचे। सांसद ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सरगुजा संभाग की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीसीएम एस. भारतीयन, एसआर डीआरएम अहूजा, पार्षद आलोक दुबे, पार्षद रविकांत उरांव, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती अरुणा सिंह, विनोद हर्ष सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

          यात्रियों की मांग पर बढ़ाई गई ट्रेन की आवृत्ति

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम राकेश रंजन ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए संचालित रेल सेवा को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन कर दी है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ केवल अम्बिकापुर के यात्रियों को ही नहीं, बल्कि ट्रेन के मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के लोग इस अतिरिक्त रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे।

          अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

          डीआरएम राकेश रंजन ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेशन में नया प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे लाइनों का विस्तार और बड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा कोचिंग सुविधाओं में सुधार का काम भी चल रहा है। भविष्य में अम्बिकापुर से और अधिक ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर जरूरी अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

              करतला (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में सोमवार-मंगलवार...