अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र जिगना में निःशुल्क नेत्र शिविर: 121 की जांच, 84 को मिला चश्मा

      Date:

      शिविर
      जिगना।  31 मई 2026 (AkhandBharatHNKP.Com) अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अंतर्गत संचालित अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र, औघड़ की मड़ई जिगना में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. संदीप शर्मा द्वारा कुल 121 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
      शिविर
      शिविर में 84 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित किए गए। 48 मरीजों को नेत्र संबंधित दवाएं एवं ड्रॉप उपलब्ध कराए गए। जांच के दौरान 5 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें चिकित्सकों ने उचित परामर्श व आगे के उपचार की सलाह दी।
      इसके अलावा 31 मरीजों के चश्मे के नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरूपीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा भेजे गए हैं। इन मरीजों को चश्मे अगले नेत्र शिविर में वितरित किए जाएंगे।
      **  अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र जिगना में प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है।

      स्वास्थ्य जांच शिविर में 64 मरीजो का उपचार

      शिविर
      अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र, औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डा. आर.के. मौर्य द्वारा कुल 64 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

          Share post:

          Popular

          More like this
          Related

          आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

          बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

          रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...