बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसोचैम ने सम्मानित किया है। कंपनी को यह सम्मान प्रभावी संचार पहल और अपने कार्यों, उपलब्धियों तथा विकास यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के लिए दिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र में बालको का संचार केवल कंपनी से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने पर केंद्रित है। कंपनी ने ऐसा संचार ढांचा विकसित किया है, जिसमें कर्मचारियों के साथ संवाद, समुदाय तक पहुंच, विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करना और लोगों की भागीदारी शामिल है। इसके माध्यम से कंपनी सही, सरल, प्रासंगिक और विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित एसोचैम मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव एवं बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान ब्रिटिश उप उच्चायुक्त डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई, वस्त्र एवं कृषि विपणन विभाग के राज्य मंत्री अशोक डिंडा भी उपस्थित रहे।
कंपनी अपने विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लगभग 8,000 कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ी हुई है। वहीं, समुदाय के 2.5 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। कंपनी की संचार एवं जनसंपर्क पहल के माध्यम से औद्योगिक विकास, सतत विकास और क्षेत्रीय प्रगति जैसे विषयों पर लेखों, विशेषज्ञों के विचारों और मीडिया संवाद के जरिए जागरूकता बढ़ाई गई है। इन प्रयासों से बालको ने विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं। साथ ही कंपनी की गतिविधियों, औद्योगिक प्रगति तथा सामाजिक और आर्थिक विकास में उसके योगदान को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखनलाल देवांगन

