सांड का आतंक, कांग्रेस नेता समेत 15 लोगों पर किया हमला, गोद में बच्चे को लिए बुजुर्ग को पटका

      Date:

      • बच्चा उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा, बुजुर्ग की हालत गंभीर; वन विभाग ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड को पकड़ा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में एक आक्रामक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड ने सड़क पर आने-जाने वाले करीब 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल भी शामिल हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड एक बुजुर्ग पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है।

          आक्रामक सांड

          सबसे गंभीर घटना सेक्टर-2 में हुई, जहां देवनारायण शर्मा अपने करीब एक साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान सांड ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग संभल नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े। उनके हाथ से बच्चा भी उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में लोगों को निशाना बनाया। हमले में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं। कल्पना पटेल को इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने सड़कों पर निकलना तक कम कर दिया।

          काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड

          सांड के उत्पात की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक सांड को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। इसके बाद नगर निगम ने वन विभाग से मदद मांगी। सूचना मिलने पर वन विभाग, जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉ. दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन की मदद से सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। सांड के बेहोश होने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए नगर निगम के जोन-5 अधिकारियों को सौंप दिया गया।

          रेबीज की आशंका, दो महीने पहले कुत्ते ने काटा था

          गौ सेवकों के अनुसार, करीब दो महीने पहले इस सांड को एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आने की बात कही जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सांड रेबीज से संक्रमित हो सकता है, जिसके कारण वह बेहद आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला करने लगा। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

          शिकायतों के बावजूद समस्या दूर नहीं होने का आरोप

          स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर पार्षद से कई बार शिकायत की गई। लोगों के मुताबिक करीब 50 बार शिकायत करने के बावजूद नियमित सफाई और सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

          लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, सब्जी खरीदते समय हुआ हादसा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related