आईआईटी मद्रास से इंजीनियर बनीं कोरबा की राधा अग्रवाल, जिले का बढ़ाया गौरव

      Date:

      • सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर रचा नया मुकाम, दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने किया सम्मानित

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर की होनहार बेटी राधा अग्रवाल ने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

          राधा अग्रवाल, राकेश नागरमल अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्हें 17 जुलाई 2026 को आयोजित आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के हाथों सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की गई। यह गौरवपूर्ण क्षण उनके परिवार और शहर के लिए यादगार बन गया। राधा की सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से विशेष रूप से कोरबा की छात्राओं और युवाओं को उच्च शिक्षा तथा प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राधा अग्रवाल की इस सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में देश के अधोसंरचना विकास और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related