अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी; 4 नवंबर को भी कई जिलों में मौसम रहेगा खराब
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर को बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 4 नवंबर को भी चक्रवात का असर बने रहने की संभावना है। इस दिन बस्तर संभाग के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की स्थिति में खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की जरूरत है।
चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी राहत, CM साय ने दिए सर्वे के निर्देश

