केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय रहेंगे मौजूद

      Date:

      • सत्य साईं बाल हृदय चिकित्सालय में नर्सिंग महाविद्यालय और परिचारक छात्रावास का करेंगे भूमिपूजन, हॉकी लीग के समापन समारोह में भी होंगे शामिल

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

          https://dprcg.gov.in/post/1793463285/रायपुर-केंद्रीय-मंत्री-डॉ-मनसुख-मांडविया-कल-छत्तीसगढ़-प्रवास-पर-मुख्यमंत्री-श्री-विष्णुदेव-साय-की-अध्यक्षता-में-करेंगे-राज्योत्सव-का-भव्य-शुभारंभ

          छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोककलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मनसुख मांडविया शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वे नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इन भवनों के निर्माण से नर्सिंग शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी।

          शाम 6 बजे राज्योत्सव का उद्घाटन

          केंद्रीय मंत्री शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होकर तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

          हॉकी लीग के समापन समारोह में भी होंगे शामिल

          अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा राज्य स्थापना दिवस समारोह के साथ स्वास्थ्य शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों से जुड़े आयोजनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

          खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक : केंद्रीय मंत्री मांडविया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related