सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

      Date:

      • दर्री की साडा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया लौह पुरुष को नमन

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को दर्री स्थित साडा कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

          कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है। आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक होने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उनका दृढ़ नेतृत्व, संगठन क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। गुजरात में स्थापित विश्वप्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ उनकी विरासत और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उनकी जयंती हमें सामाजिक समरसता को मजबूत करने और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

          इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लकी नंदा एवं प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया सह प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षद अजय चंद्रा, लक्ष्मण श्रीवास, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद कंवर, राधा बाई महंत, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संजय कुर्वंशी, होमलाल भरिया, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, ज्योति वैष्णव और सुनीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related