अघोर गुरुपीठ बनोरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत- विष्णुदेव साय “अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर’ के नवीन भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण”

      Date:

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

           

          • अघोरेश्वर भगवान राम जी के पावन अवतरण दिवस के विशेष अवसर पर भव्य गरिमामयी समारोह के बीच अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवनिर्मित और अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।
          •  सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा अघोर गुरुपीठ आश्रम बनोरा ।

          कोरबा/रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ आश्रम परिसर में एक भव्य गरिमामयी समारोह के बीच अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवनिर्मित और अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में इस नवनिर्मित शैक्षणिक परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। यह  आयोजन अघोरेश्वर भगवान राम जी के पावन अवतरण दिवस के विशेष अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी , कृषि मंत्री राम विचार नेताम , सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , महापौर जीववर्धन चौहान,सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संतवृंद, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

          परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की पूजा-अर्चना 

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          मुख्यमंत्री श्री साय ने उपासना स्थल पर अघोरेश्वर भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।

          पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से लिया आशीर्वाद

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          विज्ञान प्रदर्शनी का मुआयना,छात्रों का किया उत्साहवर्धन 

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  नवनिर्मित विद्यालय भवन की पट्टिका का अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का गहराई से अवलोकन किया और वहां विद्यालय के छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का मुआयना किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों और उनके नवाचारों की मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री ने खुले दिल से सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

          मुख्यमंत्री साय ने पुरानी स्मृतियों को किया ताजा

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भावुक नजर आए। उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम जी के साथ अपने परिवार के बेहद आत्मीय और पुराने संबंधों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके बड़े पिता केदारनाथ साय पूज्य बाबा के परम शिष्यों में से एक थे, जिसके कारण उनके पूरे परिवार को बाबा का आशीर्वाद लगातार मिलता आ रहा है। मुख्यमंत्री ने आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, बनोरा आश्रम पिछले तीन दशकों से मानव सेवा, दया और करुणा की एक जीवंत मिसाल रहा है। यहाँ नियमित रूप से चलने वाले स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त नेत्र जांच और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण जैसे लोक-कल्याणकारी कार्यों के बाद अब इस विशाल स्कूल भवन का निर्माण आश्रम की सेवा परंपरा का ही एक नया विस्तार है।” उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि ग्रामीण अंचलों में बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ मजबूत नैतिक संस्कार देना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

          सीएम व वित्त मंत्री ने पंगत पर बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          लोकार्पण समारोह की सादगी और दिव्यता तब और बढ़ गई जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीआईपी प्रोटोकॉल से परे हटकर आश्रम में आए आम श्रद्धालुओं और अनुयायियों के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर सादगीपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का यह सरल स्वभाव वहां उपस्थित लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की धर्म पत्नी भी उपस्थित रही।

           ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए विद्यालय मील का पत्थर : वित्त मंत्री 

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि बनोरा आश्रम केवल आध्यात्मिक साधना का केंद्र नहीं है, बल्कि मानव सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर भगवान राम जी ने अपने जीवन और कार्यों के माध्यम से सेवा, दया, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बनोरा आश्रम इसी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। नए विद्यालय भवन के माध्यम से इस सेवा परंपरा में शिक्षा का एक और महत्वपूर्ण आयाम जुड़ा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बनोरा आश्रम को नमन किया। उन्होंने आदिवासी व ग्रामीण पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस विद्यालय को एक मील का पत्थर बताया।

          लोकार्पण समारोह का सबसे गौरवशाली और प्रेरणादायी पल

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवीन भवन लोकार्पण समारोह का सबसे गौरवशाली और प्रेरणादायी पल तब आया, जब विद्यालय के पास आउट मेधावी छात्र-छात्राओं का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि इस ग्रामीण अंचल के विद्यालय से निकले अनेक प्रतिभावान छात्र आज केंद्र व राज्य शासन के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि सही मार्गदर्शन और मजबूत नैतिक संस्कार मिलें, तो ग्रामीण अंचल के बच्चे भी वैश्विक स्तर पर कमाल कर सकते हैं।

          परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी कृषि मंत्री राम विचार नेताम , सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , महापौर जीववर्धन चौहान, ने इन गौरवशाली युवाओं को मंच पर सम्मानित किया। प्रतिभावान युवाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र  प्रदान किया गया

          आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नया विद्यालय भवन

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          क्षेत्रफल व निर्माण: यह विद्यालय परिसर लगभग 8 एकड़ के विशाल भूभाग में फैला हुआ है, जिसमें से 1 लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में इस भव्य (जी-प्लस-2) भवन का निर्माण किया गया है।

          कक्षाएं और प्रयोगशालाएं: विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए इसमें 41 सुसज्जित कक्षाएं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (लेब्स), डिजिटल स्मार्ट क्लासेस तथा एक समृद्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित किया गया है।

          प्रारंभिक शिक्षा व खेल: नर्सरी के छोटे बच्चों के लिए विशेष खेल सामग्री और एक्टिविटी रूम की व्यवस्था की गई है ताकि खेल-खेल में उनका सहज विकास हो सके।

          दक्ष स्टाफ: स्कूल के सुचारू और बेहतरीन संचालन के लिए 32 अनुभवी शिक्षकों और 14 कार्यालयीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

           तीन दशक से सेवा और साधना का केंद्र बना अघोर गुरुपीठ बनोरा

          रायगढ़ जिले का बनोरा गांव आज आध्यात्मिक साधना के साथ शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुका है। करीब तीन दशक पहले पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में यहां अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की नींव रखी गई थी। स्थापना के बाद से ट्रस्ट और उससे जुड़ी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सामाजिक संस्कारों से जुड़े अनेक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। समय के साथ बनोरा से शुरू हुई सेवा की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों तक पहुंची है। आध्यात्मिक साधना के साथ मानव कल्याण को जोड़कर चलने की यह परंपरा बनोरा आश्रम की प्रमुख पहचान बन चुकी है।

          अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट ने जताया आभार: 

          अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर

          लोकार्पण कार्यक्रम समापन पर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा  के व्यवस्थापक श्री त्यागी राम जी ने  ट्रस्ट की ओर से इस भव्य आयोजन को निर्विघ्न और गरिमामयी ढंग से संपन्न कराने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले हर वर्ग का हृदय से आभार मानते हुए कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी , कृषि मंत्री राम विचार नेताम , सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , महापौर जीववर्धन चौहान,सहित जनप्रतिनिधि का आभार प्रकट किया।

          जिला प्रशासन – पुलिस प्रशासन-बिजली विभाग एवं मिडिया का आभार

          समारोह में उमड़ी हजारों की भीड़ के बावजूद कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, सुगम यातायात और वीआईपी मूवमेंट को बेहद अनुशासित ढंग से संभालने के लिए ट्रस्ट ने रायगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित कार्यक्रम स्थल पर तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, बिजली विभाग के अधिकारियो व कर्मियों का आभार जताया।

          क्षेत्रवासियों का आत्मीय जुड़ाव आश्रम की असली ताकत

          बनोरा और आसपास के ग्रामीण अंचल के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव की तरह लिया। पार्किंग व्यवस्था से लेकर, पंडाल प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने में स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। क्षेत्रवासियों का यही आत्मीय जुड़ाव इस आश्रम की असली ताकत है।

          भव्य आयोजन भक्तगणों की नि:स्वार्थ सेवा का परिणाम

          परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में दिन-रात एक करने वाले आश्रम के समर्पित भक्तगण और रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिला से आये व देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं को भी आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने कहा, यह भव्य आयोजन उन भक्तगणों  की नि:स्वार्थ सेवा का परिणाम है, जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सेवाएं दीं।

          Aghor Guru Peeth Trust Banora : अघोर गुरुपीठ बनोरा में 32 वर्ष से जल रही मानव सेवा की अखंड ज्योत, पूज्य बाबा सदगुरु प्रियदर्शी राम जी का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related