अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • चार साल की सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष और देशसेवा कर सकेंगे अग्निवीर, नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का भी मिलेगा मौका

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे युवाओं के हित में दूरदर्शी और अभिनंदनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित अग्निवीरों को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

          https://dprcg.gov.in/post/1793809975/रायपुर-अग्निवीरों-को-दो-वर्ष-की-अतिरिक्त-सेवा-का-अवसर-देने-का-निर्णय-अभिनंदनीय-मुख्यमंत्री-श्री-विष्णु-देव-साय

          मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले के तहत अग्निवीर अपनी चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और देश की सेवा कर सकेंगे। इसके साथ ही निर्धारित चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अग्निवीरों को अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलने से उनके सैन्य अनुभव, प्रशिक्षण और कौशल का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इससे न केवल युवाओं को अपनी क्षमताओं को और निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि देश की रक्षा व्यवस्था को भी अनुभवी और प्रशिक्षित जवानों की सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं के मनोबल को मजबूत करने के साथ उन्हें सैन्य क्षेत्र में अपना भविष्य आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

          प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं के सम्मान और उनके अनुभवों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुलेंगे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related