एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा, चार वाहन भिड़े, चार घायल, दो की हालत नाजुक

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)।  नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण बड़ा हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलर और एक कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

          नेशनल हाईवे-130

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंबिकापुर दिशा से आ रहे दो ट्रेलर पहले आपस में टकराए। जोरदार भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर सामने से आ रही कार पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              BCCI का फैसला, अजित अगरकर 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे चयन की कमान

              मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम...