अंबिकापुर में प्लास्टिक पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, लगातार होता रहा धमाका

      Date:

      अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर शहर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राम मंदिर रोड स्थित प्लास्टिक और पटाखों की एक होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

          भीषण आग

          जानकारी के अनुसार आग मुकेश प्लास्टिक नामक दुकान में लगी, जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामान और पटाखों का भंडारण किया गया था। प्लास्टिक सामग्री में आग लगने के बाद लपटें तेजी से बढ़ीं और फिर पटाखों में आग पकडऩे से लगातार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती रही। आग से उठ रहा काला धुआं इतना घना था कि करीब 10 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था। आग ने दुकान से सटे एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

          दमकल की गाडिय़ां मौके पर मौजूद

          घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अब तक करीब 25 टैंकर पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

              रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में...