दुर्ग स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में फिसला पैर, एरिया मैनेजर की मौत

      Date:

      दुर्ग (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

          जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की सुबह संदीप कुमार सिन्हा रायपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेन छोड़ उन्होंने रवाना हो रही पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश नहीं करने की अपील की है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

          चलती ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन, 22 की मौत, 80 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...