कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

      Date:

      • 190 किलोग्राम वजन उठाकर दिलाया कांस्य पदक, बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने भी दर्ज की शानदार जीत

      ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पदकों का खाता खुल गया है। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 190 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल कर भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया। इस स्पर्धा में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने गोल्ड और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर मेडल जीता।

          कॉमनवेल्थ गेम्स

          बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 28 वर्षीय झंडू कुमार बचपन से पोलियो से प्रभावित हैं। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने पिता के साथ सब्जियां बेचीं और कोविड काल में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का सहारा बने। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपना ई-रिक्शा तक बेच दिया था। आज उसी खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

          प्रधानमंत्री ने दी बधाई

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर झंडू कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि वर्षों की मेहनत, दृढ़ संकल्प और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि झंडू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है।

          बॉक्सिंग में जादुमणि की दमदार शुरुआत

          बॉक्सिंग के पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के जादुमणि सिंह ने मेजबान स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। पांचों जजों ने मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। इस जीत के साथ जादुमणि ने राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। लॉन बॉल्स के पुरुष सिंगल्स मुकाबले में पुतुल सोनोवाल ने फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे अगले दौर में पहुंचने की उनकी उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...