तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

      Date:

      • भीमसेनिया जंगल के पास हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसा में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना भीमसेनिया जंगल के पास मुख्य मार्ग पर हुई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

          पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बसीबार निवासी लोंगदास (45) तथा घायल की पहचान रामलाल चौहान (40) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार शाम काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से पाली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोंगदास के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामलाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लोंगदास को मृत घोषित कर दिया। रामलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि लोंगदास खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में शोक का माहौल है।

          चालक के खिलाफ मामला दर्ज

          पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...