दिशा मैदान के लिए गए ग्रामीण पर दंतैल ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह एक दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दिशा मैदान के लिए जंगल की ओर गया था, तभी उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

          मृतक की पहचान जागेश्वर राठिया (53 वर्ष) निवासी बड़मार गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे वह डीएवी स्कूल के पास स्थित जंगल की ओर गया था। इसी दौरान वहां घूम रहे दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने बचने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

          कुदमुरा क्षेत्र से पहुंचा था दंतैल

          वन विभाग के अनुसार, यह दंतैल हाथी कुदमुरा क्षेत्र से बड़मार इलाके में पहुंचा है। इससे पहले वह चोरभी-पंडरपानी क्षेत्र में विचरण कर रहा था। हाथी के अचानक क्षेत्र बदलने की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी, जिससे ग्रामीण अनजान रहे और जंगल की ओर आते-जाते रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और हाथी की गतिविधियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

          दंतैल का आतंक, 48 घंटे में तीसरी मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related